लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को दी नसीहत, कहा- फिल्मों पर अनावश्यक बयानबाजी से बचें

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2023 22:16 IST

बीजेपी नेताओं के लिए पीएम मोदी की यह नसीहत उस समय आई है जब देश में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का विरोध हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेताओं के लिए पीएम मोदी की यह नसीहत उस समय आई है जब पठान फिल्म का विरोध हो रहा हैफिल्म में भगवा परिधानों के इस्तेमाल को लेकर राम कदम और नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता अपनी आलोचना में मुखर रहे हैं

नई दिल्ली: सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के नेताओं को फिल्मों पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है। बीजेपी नेताओं के लिए पीएम मोदी की यह नसीहत उस समय आई है जब देश में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का विरोध हो रहा है। 

'पठान' फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में भगवा परिधानों के इस्तेमाल को लेकर राम कदम और नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता अपनी आलोचना में मुखर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, "कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान देते हैं" जो पूरे दिन टीवी और मीडिया में चलती है।

महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने फिल्म निर्माताओं से सवाल किया था कि क्या फिल्म "सस्ते प्रचार" हासिल करने की चाल थी। भाजपा नेता ने कहा था कि चूंकि महाराष्ट्र राज्य में हिंदुत्व के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा सरकार है, इसलिए सरकार हिंदुत्व की भावनाओं का अपमान करने वाली किसी भी फिल्म या धारावाहिक को चलाने की अनुमति नहीं देगी।

वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिल्म में भगवा परिधानों के इस्तेमाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और अगर उन दृश्यों को हटाया नहीं गया तो मध्य प्रदेश में पठान पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसने के लिए कहा है। 

पीएम मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से बोहरा, पसमांदा और सिखों जैसे अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और बगैर किसी चुनावी लाभ की लालसा के उनके लिए काम करने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 400 दिन बचे हैं और इसलिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण के साथ समाज के हर वर्ग की सेवा करने में जुट जाना है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव