लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi In Bahrain Updates: बहरीन में पीएम मोदी ने कहा- दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा भारत में है 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 21:58 IST

PM Narendra Modi addressing Indian community in Bahrain live news updates: बहरीन पहुंचे हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने की। मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता से पहले मोदी का यहां अल गुदैबिया पैलेस में भव्य स्वागत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।बहरीन के शाह के साथ बातचीत के बाद मोदी रविवार को खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार के औपचारिक शुभारंभ के साक्षी बनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबहरीन के शाह हमद बिन इसा अल खलीफा के साथ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक वार्ता करने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने लोगों को भारतीय लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज भी यहां के प्रधानमंत्री आपकी तारीफ कर रहे थे। तारीफ आपकी हो रही थी और सीना मेरा चौड़ा हो रहा था। 

उन्होंने कहा कि भारतीयों की ईमानदारी, निष्ठा, कर्मशीलता और यहां के सामाजिक आर्थिक जीवन में आपके योगदान को लेकर यहां अपार सद्भावना है। आपने अपनी मेहनत से यहां अपने लिए जगह बनाई है। इस Goodwill को हमें और मजबूत करना है। 

इससे पहले बहरीन पहुंचे हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने की। मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता से पहले मोदी का यहां अल गुदैबिया पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। बहरीन के शाह के साथ बातचीत के बाद मोदी रविवार को खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार के औपचारिक शुभारंभ के साक्षी बनेंगे। मोदी फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की अपनी तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में यहां पहुंचे। 

वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा खत्म करके यहां पहुंचे। संयुक्त अरब अमीरात में उन्होंने अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से वार्ता की और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा सांस्कृतिक संबंध बेहतर करने के कदमों पर चर्चा की। 

मोदी को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गया। अबु धाबी के शहजादे, मोदी को हवाईअड्डे तक छोड़ने गए। बहरीन से मोदी का रविवार को जी7 शिखर बैठक में शामिल होने के लिए फ्रांस लौटने का कार्यक्रम है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबहरीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए