लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पीएम मोदी का भावुक भाषण, 'भ्रष्टाचार, काले धन के खिलाफ कार्रवाई की वजह से पानी-पानी पी-पीकर कोसा जा रहा है मुझे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 2, 2019 16:55 IST

पश्चिम बंगाल की रैली में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा- स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब तक किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ से बड़ी योजना नहीं बनाई गई है। इस योजना पर एक साल में 75 हज़ार करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस लोगों के सपनों को कुचल रही है लेकिन केंद्र उनके सपनों को पूरा करेगा।मोदी ने कहा, संसद में कल पेश अंतरिम बजट बीजेपी सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति का परिचायक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार( 2 जनवरी) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोकतंत्र को कुचलने के लिए पिछली कम्युनिस्ट सरकार के रास्ते पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि यह तब भी काम नहीं आया था और अब भी काम नहीं आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत किया है। 

पीएम मोदी ने कहा- ''जो लोग 4 साल पहले तक एक दूसरे का मुँह नहीं देखते थे वो कोलकाता में चौकीदार को हटाने के लिए  शपथ ले रहें थे।  घोटालों और धोखाधड़ी में लिप्त इन लोगों को चौकीदार पसंद नहीं है।''

पीएम मोदी ने कहा- ''10 साल पहले कांग्रेस सरकार ने दावा किया था कि उसने किसानों का 52,000 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया।'' पीएम मोदी ने कहा-  इतने पैसे से हम भी कर्जमाफी का शोर मचा सकते थे, लेकिन हमारी नीयत साफ है जिसका परिणाम किसान हित में आई है।

पीएम मोदी ने कहा- स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब तक किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ से बड़ी योजना नहीं बनाई गई है। इस योजना पर एक साल में 75 हज़ार करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है। 

TMC पार्टी ओर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज दुनिया इस सच्चाई को जानती है कि TMC की सरकार उन परियोजनाओं को हाथ ही नहीं लगाती जिनमें सिंडिकेट का शेयर ना हो और जहां मलाई ना मिलती हो।'

पीएम मोदी ने कहा, केंद्र ने राज्य के लिए पिछले साढ़े चार सालों में 90,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मंजूर की हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने उन्हें लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं ली, क्योंकि वह 'सिंडीकेट' के लिए हिस्सा चाहती है। उन्होंने कहा, जहां कहीं भी सिंडिकेट के लिए हिस्सा नहीं होता है....जहां कोई मलाई नहीं होती है, वहां तृणमूल कांग्रेस विकास परियोजनाएं शुरु करने में कोई दिलचस्पी नहीं लेती है। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में मध्यम आय वर्ग के सपनों और आकांक्षाओं की हत्या करने का आरोप भी लगाया। 

पीएम मोदी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस लोगों के सपनों को कुचल रही है लेकिन केंद्र उनके सपनों को पूरा करेगा। मोदी ने कहा, संसद में कल पेश अंतरिम बजट बीजेपी सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति का परिचायक है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत