लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- स्पीडब्रेकर दीदी की नींद में ब्रेक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 20, 2019 12:36 IST

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में पहले और दूसरे चरण में मतदान की जो रिपोर्ट आई हैं, उसने स्पीड ब्रेकर दीदी की नींद उड़ गई है। जानें उनके चुनावी भाषण की बड़ी बातें...

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में बुनियादपुर की एक रैली में कहा कि ममता बनर्जी ने ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान की रिपोर्ट ने स्पीड ब्रेकर दीदी की नींद में ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचारियों को बचाने और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम संसद में एनआरसी पास कराके रहेंगे।

पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातेंः-

- हमारी सरकार ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसानों के खाते में सीधी मदद देने की योजना बनाई है। लेकिन यहां की सरकार ने लाभार्थियों की लिस्ट ही नहीं भेजी। क्योंकि इसमें टोलाबाजी का कोई स्कोप नहीं है, ये सीधा आपके बैंक खाते में जमा होने हैं।

- मां भारती में आस्था रखने वाले जो लोग बंटवारे के कारण दूसरे देशों में चले गए थे, आज जब वहां उनके साथ उनकी आस्था की वजह से अत्याचार हो रहा है तो वो कहां जाएंगे? उन्हें नर्क की जिंदगी से निकालना हर हिंदुस्तानी और हर सरकार का कर्तव्य है।

- जब हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को साफ किया, तब दीदी उन लोगों में से थीं, जिन्होंने इसका सबूत मांगा। अरे दीदी, सबूत ही खोजने हैं तो चिटफंड के घोटालेबाज़ों के सबूत खोजो।

- दीदी अपनी पार्टी में जगाई-मथाई की भर्ती कर रही हैं, लेकिन जिन युवाओं ने एग्जाम पास किया है, उनको नौकरी नहीं देतीं। इनके पास गुंडों को देने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को DA देने के लिए पैसे नहीं हैं।

- पहले गरीबों के पसीने की कमाई नारदा, सारदा और रोज़वैली ने लूट ली और फिर दीदी ने घोटालेबाज़ों को ही सांसद और मंत्री बना दिया। इतना ही नहीं भ्रष्टाचारियों के लिए तो वो धरने तक पर बैठ गई।

- बंगाल में पहले और दूसरे चरण में मतदान की जो रिपोर्ट आई हैं, उसने स्पीड ब्रेकर दीदी की नींद उड़ गई है। इसी बौखलाहट में किस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं, वो भी देश देख रहा है। पुरुलिया में हमारे एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

- इस बार पश्चिम बंगाल के लोगों ने स्पीड ब्रेकर दीदी को समझाने की ठान ली है कि जनता के साथ गुंडागर्दी करने का, उनके पैसे लूटने का और उनका विकास रोकने का नतीजा क्या होता है।

- मां काली और भगवान शिव जी की इस धरती को मेरा नमन। पूरा देश कह रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कुछ बड़ा हो रहा है। जो हो रहा है वो आपके इस प्यार और स्नेह से साफ़ दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल