लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: इंडियन साइंस कांग्रेस का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- 'अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए हैं पावर हाउस की तरह' 

By भारती द्विवेदी | Updated: March 16, 2018 12:22 IST

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्टीफन दो बार भारत आए और हमें अपना दोस्त माना।

Open in App

इंफाल, 16 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मणिपुर में कई प्रोजेक्ट की नींव रखने वाले हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर यूनिवर्सिटी में 150वीं भारतीय विज्ञान सम्मेलन (इंडियन साइंस कांग्रेस) कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह है।

इंडियन सांइस कांग्रेस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कहा

- दुनिया के महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग दो बार भारत आए, वो भारत के अच्छे दोस्त थे। कॉस्मोलॉजी के स्टार थे। भारत के लिए एक तरह से प्रेरणा के स्रोत थे।

- यह दूसरा मौका है, जब नॉर्थ-ईस्ट में इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। इसीलिए आप सभी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों का जीवन आसान हुआ है।

-  नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1944 में मणिपुर में रहते हुए आजादी के लिए लड़ाई शुरू की थी। आज साइंस से जुड़े लोगों के बीच वही जज्बा देखने को मिल रहा है। हमने किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए नॉर्थ-ईस्ट समेत देशभर में कई सेंटर बनाए हैं।

- हमारे वैज्ञानिकों ने एक बार में 100 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे हैं, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमने लेजर टेक्नोलॉजी में खोज के लिए दुनिया की तीसरी लेजर लैब 'लीबो' के लिए हरी झंडी दी है।

- अब समय आ गया है कि देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को दोबारा परिभाषित किया जाए। सबके लिए विज्ञान, इसका मतलब है कि समाज के आखिरी व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले। उनकी जिंदगी अलग कैसे हो। समाज को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए।''

- अब समय आ गया है कि देश को दुनिया में आगे लाकर एक नई पहचान बनाई जाए। मैं सभी साइंटिस्ट से अपील करता हूं कि देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।

इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार डेलिगेट शामिल हुए हैं। इनमें 3 नोबल विनर, देशभर के साइंटिस्ट, स्कॉलर और रिसर्चर शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया