लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2021: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- कोरोना महामारी के बीच आशा की किरण बना योग

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2021 08:01 IST

International Yoga Day 2021: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान मोदी ने योग को कई मायनों में हमारे लिए जरूरी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार योग दिवस की थीम 'योग फॉर वेलनेस' है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत 7 साल पहले हुई थी। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

International Yoga Day 2021:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। 

मोदी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि कोरोना के समय में हम सभी ने देखा है कि योग ने लोगों के आत्मबल को बढ़ाने का कार्य किया है। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। पिछले कुछ समय में लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दो वर्ष से दुनिया भर के देशों में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हो लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।’’ मोदी ने कहा कि योग हमें तनाव से शक्ति का और नकारात्मकता से रचनात्मकता का रास्ता दिखाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि योग जनता के स्वास्थ्य की देखभाल में निवारक एवं प्रेरक भूमिका निभाता रहेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि यह योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।’’ 

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर योग संबंधी एक ऐप शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अब विश्व को ‘एम-योग’ ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप पर योग संबंधी सामान्य नियमों के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत