लाइव न्यूज़ :

मोदी-शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने ट्विटर पर बदला नाम, पीएम अब 'चौकीदार नरेंद्र मोदी'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 17, 2019 12:21 IST

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर बदला नाम, अब बने 'चौकीदार नरेंद्र मोदी'...

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ट्विटर पर 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया और अब वो 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गए हैं।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने रविवार को अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया और अब वो 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गए हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है। गौरतलब है कि 2014 में बीजेपी ने 'चायवाला' मुद्दे पर कैम्पेन चलाया था। इसी तर्ज पर 2019 का चुनावी कैम्पेन 'चौकीदार' के इर्द-गिर्द बुना जा रहा है। उन्होंने शनिवार को एक कैम्पेन वीडियो लॉन्च किया था जिसमें समर्थकों से 'मैं भी चौकीदार' की अपील की गई थी।

पीएम मोदी ने तीन मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी की उपलब्धियों को गाने के जरिए प्रस्तुत किया गया है और लोगों से उनके साथ जुड़ने की अपील की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।’

इस कैम्पेन को आगे बढ़ाते हुए अमित शाह ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार...वो है चौकीदार। कहो दिल से... चौकीदार फिर से!'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री का साथ दीजिए।

बीजेपी की मैं भी चौकीदार वीडियो पर कांग्रेस ने तंज भी कसा था। शनिवार को राहुल गांधी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके साथ लिखा था, 'रक्षात्मक ट्वीट मिस्टर मोदी! आज आपको अपराधबोध हो रहा है।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं