लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आधे समय में यह बनकर हुई तैयार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 10, 2019 13:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दक्षिण एशिया की पहला क्रॉस बॉर्डर पाइप पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिया पहली क्रॉस बॉर्डर पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन का उद्घाटन किया।पीएम ने कहा, ''जितनी अपेक्षा थी, उससे आधे समय में यह बन कर तैयार हुई है। इसका श्रेय आपके नेतृत्व को, नेपाल सरकार के सहयोग को और हमारे संयुक्त प्रयासों को जाता है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दक्षिण एशिया की पहला क्रॉस बॉर्डर पाइप पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन का उद्घाटन किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर कहा, ''मुझे खुशी है कि हमारी संयुक्त कोशिशों से हमारे द्विपक्षीय संबंध प्रगति कर रहे हैं और आज हम मोरिहारी-अमलेखगंज में आज हम मोतीहारी-अमलेखगंज पाइप लाइन के संयुक्त उद्घाटन में भाग ले रहे हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''विकास के लिए हमारी साझेदारी को और सक्रिय बनाने और नए क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए हमने नए अवसरों का लाभ उठाया है। हमारे संयुक्त प्रयासों का उद्देश्य है कि हमारे लोगों को लाभ मिले, उनका विकास हो।

पिछले साल हमने संयुक्त रूप से पशुपतिनाथ धर्मशाला और आईपीसी बीरगंज का उद्घाटन किया था। यह बहुत संतोष का विषय है कि दक्षिण एशिया की यह पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है।

जितनी अपेक्षा थी, उससे आधे समय में यह बन कर तैयार हुई है। इसका श्रेय आपके नेतृत्व को, नेपाल सरकार के सहयोग को और हमारे संयुक्त प्रयासों को जाता है।

पिछले कुछ वर्षों में हमारे बीच उच्चतम राजनीतिक स्तर पर अभूतपूर्व नज़दीकी आई है और नियमित सम्पर्क रहा है। 

पिछले डेढ़ वर्षों में, मेरे मित्र प्रधानमंत्री ओली जी और मैं 4 बार मिल चुके हैं।''

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह