लाइव न्यूज़ :

बीजेपी संकल्प पत्र: पीएम मोदी ने दिया नारा- वन मिशन, वन डायरेक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2019 13:16 IST

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है।पीएम मोदी ने कहा, अपने इस कार्यकाल में हमने सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन चलाया। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र के जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोला कि बीजेपी ने अपने घोषणा-पत्र में जन के मन की बात के मूलभूत बातों को संकल्प पत्र में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, हमारा एक ही नारा है, वन मिशन, वन डायरेक्शन। 

पीएम मोदी ने कहा,  घोषणा पत्र में तीन प्रमुख बातें शामिल है, राष्ट्रवाद प्रेरणा, अंत्योदय दर्शन और सुशासन हमारा मंत्र है। उन्होंने ये भी कहा, 2022 में आजादी के 75 साल होंगे, हम महापुरुषों के ये सपने को पूरा करेंगे। पीएम मोदी ने 75 वर्ष 75 संकल्प, 75 कदम निश्चित किए हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, अपने इस कार्यकाल में हमने सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन चलाया। अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, वो संकल्प पत्र में लेकर आए हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, 2014-19 हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा, आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे। 

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार(8 अप्रैल) को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किये हैं। बीजेपी ने कहा है कि सत्ता में आने पर वह भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर अपनी कोशिश जारी रखेगी और चाहेगी कि इस पर सहमति बने। साथ ही बीजेपी ने यह भी कहा कि आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर