लाइव न्यूज़ :

PM Modi's US visit updates: मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, यूएनजीए के 76वें सत्र को करेंगे संबोधित

By उस्मान | Updated: September 25, 2021 09:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे मोदी बाइडन से मुलाकात करने के बाद मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करेंगे मोदी

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए। वह यहां पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। पिछले वर्ष महासभा का सत्र कोविड-19 महामारी के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पहली द्विपक्षीय मुलाकात करने और शुक्रवार को पहले प्रत्यक्ष क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के बाद मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे। बाइडन की मेजबानी में वाशिंगटन में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा। 25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा।’’ विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के 1.3 अरब लोगों की भावनाओं को आवाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, वह यहां पर कल 76वें यूएनजीए सत्र को संबोधित करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान सदस्यता अब और भी महत्वपूर्ण है।’’ मोदी शनिवार सुबह ‘संयुक्त राष्ट्र जनरल डिबेट’ में विश्वभर के नेताओं को संबोधित करेंगे। विश्व संगठन को संबोधित करने वाले वह पहले वैश्विक नेता होंगे। हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने की। महासभा में संबोधन के बाद मोदी भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनUSANew York City
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे