लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्रधानमंत्री के अहमदाबाद पहुंचने की संभावना

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2022 14:10 IST

प्रधानमंत्री ने भी मां की तबीयत के बारे में फोन पर जानकारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक मां का हालचाल जानने के लिए पीएम मोदी दोपहर दो बजे अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की मां हीराबेन इसी साल 100 साल पूरे किए।हीराबेन मोदी को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीराबेन मोदी को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्‍पताल परिसर में संयुक्त राष्ट्र मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने हीराबेन के स्वास्थ्य को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। 

 बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने भी मां की तबीयत के बारे में फोन पर जानकारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक मां का हालचाल जानने के लिए पीएम मोदी दोपहर दो बजे अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के कैलाशनाथन भी यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे हैं। साथ ही असरवा और दरियापुर के विधायक भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

इसी साल 18 जून को हीराबेन मोदी ने अपने 100 वर्ष पूरे किए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर वडनगर के हटकेश्वर मंदिर में पूजा की गई थी। गौरतलब है कि एक दिन पहले (मंगलवार) ही पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य कर्नाटक के मैसूरु में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गए। पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद की कार के डिवाइडर से टकराने से ये हादसा हुआ था।

गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त पीएम मोदी अपनी मां से गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मिले थे। तस्वीरों में पीएम मोदी अपनी मां के बगल में बैठे नजर आए थे। उस वक्त पीएम मोदी अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। मालूम हो कि स्वास्थ्य समस्याओं के चलते इससे पहले भी वह अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया