लाइव न्यूज़ :

Pradhanmantri Suryodaya Yojana' : अयोध्या वापसी के बाद पीएम मोदी का पहला बड़ा फैसला, 1 करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2024 21:06 IST

पीएम मोदी ने सोमवार को इस संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की और एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर घरों पर स्थापित किए जाने वाले सौर पैनलों की समीक्षा करते हुए तस्वीरें साझा कीं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने घरों पर स्थापित किए जाने वाले सौर पैनलों की समीक्षा करते हुए तस्वीरें साझा कींकहा- हमारी सरकार का 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्यइसके तहत मोदी सरकार 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' प्रारंभ करेगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण 'प्रतिष्ठा' समारोह को पूरा करने के बाद घोषणा की कि केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' के हिस्से के रूप में देश भर में एक करोड़ घरों पर सौर पैनल स्थापित करेगा। पीएम मोदी ने सोमवार को उसी के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की और एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर घरों पर स्थापित किए जाने वाले सौर पैनलों की समीक्षा करते हुए तस्वीरें साझा कीं।

पीएम मोदी ने कहा, "सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।"

उन्होंने आगे कहा, "अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' प्रारंभ करेगी।  इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।“

यह घोषणा पीएम मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह की अध्यक्षता करने के कुछ घंटों बाद आई। अनुष्ठानों के समापन के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि राम लला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' एक नए युग के आगमन का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा, ''राम अग्नि नहीं बल्कि ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं बल्कि समाधान हैं, राम केवल हमारे नहीं बल्कि सबके हैं और राम न केवल वर्तमान हैं बल्कि शाश्वत भी हैं।'' उन्होंने कहा कि मंदिर भारतीय समाज में धैर्य, सद्भाव और सौहार्द और शांति का भी प्रतीक है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहरित ऊर्जा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप