Bharat Ratna Award 2024: दादा को भारत रत्न, पोता जयंत ने किया ट्वीट-पीएम मोदी आपने दिल जीत लिया

By धीरज मिश्रा | Published: February 9, 2024 01:16 PM2024-02-09T13:16:24+5:302024-02-09T13:34:59+5:30

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला मोदी सरकार ने किया है।

PM Modi won the heart' of Jayant Chaudhary Bharat Ratna Award 2024 | Bharat Ratna Award 2024: दादा को भारत रत्न, पोता जयंत ने किया ट्वीट-पीएम मोदी आपने दिल जीत लिया

Bharat Ratna Award 2024: दादा को भारत रत्न, पोता जयंत ने किया ट्वीट-पीएम मोदी आपने दिल जीत लिया

Highlightsदेश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्नपीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी दादा को भारत रत्न मिलने से खुश हुए जयंत चौधरी

Bharat Ratna Award 2024: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला मोदी सरकार ने किया है। पीएम ने इस संबंध में ट्ववीट किया। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

मोदी जी आपने दिल जीत लिया

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर उनके पोते जयंत चौधरी भी बेहद खुश हैं। उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दिल जीत लिया। जयंत पीएम मोदी को थैंक्स कर रहे हैं। क्योंकि लंबे समय से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग होती रही है।

आखिरकार, देश की मोदी सरकार ने इस मांग को पूरा किया और शुक्रवार को जब पांच लोगों को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया तो इसमें चौधरी चरण सिंह का नाम भी शामिल था।

गौर करने वाली बात यह है कि आगामी लोकसभा चुनावों में आरएलडी और भाजपा का गठबंधन होना अब लगभग तय है। यानि कि एक वक्त जब जयंत यह कहते थे कि वह चवन्नी नहीं जो पलट जाए।

अब वह भाजपा के साथ गठबंधन में होंगे और भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सीटों पर भी चर्चा हो चुकी है। जल्द ही गठबंधन की घोषणा भी कर दी जाएगी।

Web Title: PM Modi won the heart' of Jayant Chaudhary Bharat Ratna Award 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे