लाइव न्यूज़ :

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

By गुणातीत ओझा | Updated: May 1, 2020 11:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की शुक्रवार को कामना की। मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया, ‘‘मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की शुक्रवार को कामना की। मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया, ‘‘मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। हम कोविड-19 वैश्विक महामारी को हराने के प्रयासों में करीबी मित्र रूस के साथ हैं।’’ मिशुस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने कहा था कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि वह पृथकवास में रहेंगे। प्रथम उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्तीन का कार्यभार संभालेंगे, हालांकि प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि वह प्रमुख मुद्दों को लेकर संपर्क में रहेंगे। जनवरी में 54 वर्षीय मिशुस्तीन को प्रधानमंत्री नामित किया गया था। एक वीडियो कॉल के दौरान, पुतिन ने आशा व्यक्त की कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित रूसी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिशुस्तीन नीतियां बनाने को लेकर होने वाली बैठकों में भाग लेते रहेंगे। रूस में, प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था के मामले को देखते हैं और राष्ट्रपति को रिपोर्ट करते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन आखिरी बार प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से कब मिले थे। महामारी के फैलने के बाद से पुतिन अधिकारियों के साथ ज्यादातर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही संपर्क करते हैं।

रूस में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से अधिक

रूस में कोरोना वायरस के 7,099 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में इस बीमारी के मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक हो गयी। रूस में इस बीमारी के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 7,099 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 106,498 हो गयी। संक्रमित लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि हर किसी की जांच नहीं करायी जा रही है और कई मरीजों में इस रोग के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। रूस के बड़े हिस्से में मार्च के अंत से लॉकडाउन लागू है और लोगों को घरों पर रहने का आदेश दिया गया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लॉकडाउन को 11 मई तक बढ़ा दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया