लाइव न्यूज़ :

'बिम्सटेक' में हिस्सा लेने के लिए नेपाल पहुंचे पीएम मोदी, आतंकवाद समेत अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 09:55 IST

BIMSTEC Summit in Nepal Updates: पीएम मोदी नेपाल में गुरुवार और शुक्रवार को हो रही ‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकॉनमिक को-ऑपरेशन' (बिम्सटेक) की बैठक में हिस्सा लेंगे। ये बैठक दोनों देशों के लिए खासा अहम बताई जा रही है। 

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश नेपाल पहुंते गए हैं।  जहां उनका जमकर स्ववागत किया गया है। वह नेपाल में गुरुवार और शुक्रवार को हो रही ‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकॉनमिक को-ऑपरेशन' (बिम्सटेक) की बैठक में हिस्सा लेंगे। ये बैठक दोनों देशों के लिए खासा अहम बताई जा रही है। 

इस बैठक में आतंकवाद समेत सुरक्षा व साइबर अपराध, आपदाओं के अलावा कारोबार एवं कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। पीएम मोदी की यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। इस यात्रा से पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। इय यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने अपने फेसबुक अकांउट पर इसके बारे में लिखा था।

पीएम मे लिखा कि शिखर बैठक के दौरान वे ‘बंगाल की खाड़ी बहु क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल' (बिम्सटेक) देशों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने, कारोबारी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के निर्माण में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ शिखर सम्मेलन का विषय शांतिपूर्ण, समृद्ध और सतत बंगाल की खाड़ी है और यह हम सभी की साझी आकांक्षाओं एवं चुनौतियों के संबंध में सामूहिक प्रतिक्रिया में मददगार होगा।’ 

कहा जा रहा है कि इस बैठक में सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही बिम्सटेक बैठक से इतर प्रधानमंत्री समूह के देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक एवं चर्चा भी कर सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं