लाइव न्यूज़ :

'आजाद हिंद सरकार' के गठन की 75वीं वर्षगांठ पर आज लाल किले पर झंडा फहराएंगे पीएम मोदी

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2018 04:31 IST

लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री पारंपरिक रूप से 15 अगस्त को ही राष्ट्रध्वज फहराते हैं लेकिन इस साल पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई और प्रेरणा से बनी आजाद हिंद सरकार की वर्षगांठ मनाने के लिए लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली 'आजाद हिंद सरकार' की 75वीं जयंती के मौके पर रविवार (21 अक्टूबर) को लाल किले राष्ट्रध्वज फहराएंगे। लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री पारंपरिक रूप से 15 अगस्त को ही राष्ट्रध्वज फहराते हैं लेकिन इस साल पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई और प्रेरणा से बनी आजाद हिंद सरकार की वर्षगांठ मनाने के लिए लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इसके साथी वह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे। इस स्मारक में एक नया संग्रहालय भी बनाया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक वीडियो संवाद के दौरान मोदी ने उन शख्सियतों के योगदान का जश्न मनाने के लिये अपनी सरकार द्वारा किये जा रहे कामों पर विस्तार से चर्चा की जिन्हें उनके मुताबिक कांग्रेस ने अपने कई दशकों के कार्यकाल के दौरान अनदेखा किया। 

सरदार पटेल की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस द्वारा उनकी और गुजरात की भाजपा सरकार की आलोचना किये जाने पर भी उन्होंने विपक्षी दल की आलोचना करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल असल में पटेल का अपमान कर रहा है क्योंकि देश के पहले गृह मंत्री को लेकर उसमें हमेशा अवमानना का भाव रहा है जिन्हें सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय करवाने का श्रेय दिया जाता है। 

परियोजना को ‘‘मेड इन चाइना’’ बताए जाने की टिप्पणी पर विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि इतिहास जानता है कि पटेल के लिये कांग्रेस के मन में बेहद अवमानना थी और वह कभी उनके कामों को पहचान मिलने की बात बर्दाश्त नहीं कर सकती। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल