लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के तमिलनाडु दौरे को लेकर ट्विटर पर भिड़े लोग, #gobackmodi और #TNWelcomesModi कर रहा है ट्रेंड

By विकास कुमार | Updated: January 27, 2019 13:15 IST

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के खिलाफ ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, लेकिन वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में भी आ गए हैं. सोशल मीडिया पर दोतरफा वाक युद्ध छिड़ गया है.

Open in App

प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु और केरल दौरे पर हैं. मदुरै में उन्होंने 1264 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स की आधारशिला रखी. लेकिन उनके तमिलनाडु दौरे को लेकर ट्विटर पर लोगों ने अपने गुस्से का तीखा इजहार किया है. ट्विटर पर #gobackmodi ट्रेंड कर रहा है और लोग नरेन्द्र मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे हैं.

 

हैंडल पर जाकर देखने पर मूलतः दो मुद्दे सामने आ रहे हैं जिसे लेकर तमिलनाडु के लोगों में नाराजगी दिख रही है. पहला मुद्दा तमिलनाडु के किसानों का है, जो पिछले कुछ महीनों में अपनी मांगों को लेकर कई बार दिल्ली में प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री उनकी समस्याओं का संज्ञान लेने नहीं पहुंचा. 

 

लोगों के गुस्से का दूसरा कारण है तमिलनाडु में बीते साल आये चक्रवात जिसमें तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे और जानमाल की भारी क्षति हुई थी. लोगों का गुस्से का कारण नरेन्द्र मोदी का उस वक्त तमिलनाडु नहीं जाना भी है. 

तमिलनाडु में तूतीकोरिन में वेदांता के स्टील प्रोजेक्ट को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन में 13 लोगों की मौत हो गई थी और इसका भी लोगों ने विरोध किया है. लोग आरोप लगा रहे हैं पीएम मोदी ने उस वक्त इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी, जब तूतीकोरिन की गलियों में खून की नदियां बह रही थी.  

 

पीएम मोदी के विरोध के साथ-साथ उनके मदुरै दौरे का लोगों ने स्वागत भी किया है. #MaduraiThanksModi and #TNWelcomesModi भी ट्विटर पर समनांतर ट्रेंड कर रहा है. मदुरै में एम्स का आधारशिला रखने के लिए लोग उनका धन्यवाद भी कर रहे हैं. 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतमिलनाडुकेरलएम्सट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब