लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का ये संदेश बना 2019 का 'गोल्डन ट्वीट', इतने लाख बार किया गया रीट्वीट और लाइक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 10, 2019 14:16 IST

PM Modi Golden Tweet: 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी की जीत के जश्न को लेकर किया गया पीएम मोदी का ट्वीट बना 2019 का सबसे चर्चित ट्वीट

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी का 23 मई को किया गया ट्वीट बना 2019 का गोल्डन ट्वीटपीएम मोदी ने ये ट्वीट लोकसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अप्रैल-मई में हुए आम चुनावों में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के जश्न में किए गए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' ट्वीट 2019 में भारत का सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट रहा, ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। 

प्रधानमंत्री मोदी के जिस ट्वीट को 'गोल्डन ट्वीट ऑफ 2019' घोषित किया गया है, उसे इस खबर को लिखे जाने तक 4 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक मिले और 1.17 लाख बार रीट्वीट किया गया था।

लोकसभा चुनावों में जीत के बाद पीएम ने किया था ये ट्वीट 

अपनी इस पोस्ट में पीएम ने कहा था कि भारत 'फिर से जीत गया' और 'हम साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी राष्ट्र का निर्माण करेंगे।' ये ट्वीट 23 मई को 2.42 मिनट पर लोकसभा चुनाव परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की प्रचंड जीत के बाद किया गया था।'

लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 303 सीटें जीतते हुए अपने दम पर बहुमत हासिल किया। ये तीन दशकों में सिर्फ दूसरी बार था जब किसी एक पार्टी ने अकेले बहुमत हासिल किया था। इन चुनावों में एनडीए को कुल मिलाकर 353 सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस को इन चुनावों में कड़ी पराजय का सामना करना पड़ा था और कई राज्यों से उसका सफाया हो गया था।

पीएम ने अपने इस ट्वीट में लिखा था, 'सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत, हम साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी राष्ट्र का निर्माण करेंगे। विजयी भारत।'

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील