ठळक मुद्देPM मोदी ने छुए वरिष्ठ कार्यकर्ता के पैर, बंगाल शपथ ग्रहण का वीडियो वायरलसुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, शपथ समारोह में दिखा भावुक नज़ारा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बहुत बड़ा है, राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चल रहे समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला, पीएम मोदी ने मंच से बंगाल की जनता को नमन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर पीएम ने लिखा कि जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाई और पैर छूकर सम्मान दिया।