लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: PM मोदी ने किया सबसे बड़े इमरजेंसी सेंटर का उद्घाटन, कहा- अब गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 29, 2018 11:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तथा सफदरजंग अस्पताल को एक सौगात प्रदान की है। उन्होंने मेडिकल में पांच सुविधाओं का शुभारंभ किया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 जून) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तथा सफदरजंग अस्पताल को एक सौगात प्रदान की है। उन्होंने मेडिकल में  पांच सुविधाओं का शुभारंभ किया, जिनमें एम्स की तीन परियोजनाएं तथा सफदरजंग अस्पताल में नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तथा इमरजेंसी ब्लॉक शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंमे एम्स में सीनियर सिटीजन के लिए पहले नेशनल सेंटर फॉर एजिंग की आधारशिला भी रखी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में पब्लिक हेल्थकेयर को लेकर देश को एक नई दिशा दी गई है। केंद्र सरकार के एक के बाद एक पॉलिसी इन्वेस्टर्स से हम उस स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैं जहां देश के गरीब और मध्यम वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं के लिए भटकना न पड़े और अनावश्यक खर्च न करना पड़े।

पीएम ने कहा कि एम्स पर बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली में इसके सभी कैंपसों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। आज 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले नेशनल सेंटर फॉर एजिंग का शिलान्यास हुआ है। ये सेंटर 200 बेडस का होगा।

वही, अब लोगों को सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में 500 बेड की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस यह देश का सबसे बड़ा इमरजेंसी सेंटर के रूप में अब उभरेगा। वहीं,  एम्स में देश के पहले नेशनल एजिंग सेंटर के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई है। इसमें बुजुर्गों के इलाज के लिए 200 बेड व शोध की सुविधा प्राप्त होगी।

टॅग्स :एम्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है