लाइव न्यूज़ :

PM मोदी का 68वां जन्मदिन आज, बच्चों संग मनाएंगे वाराणसी में बर्थडे - जानें पूरा कार्यक्रम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2018 14:39 IST

Prime Minister Narendra Modi turns 68 today: नरेंद्र मोदी को 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। 17 सितंबर 1950 को जन्में नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत की हवा में आंखें खोलीं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 को जन्में मोदी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। 17 सितंबर 1950 को जन्में नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत की हवा में आंखें खोलीं। 

एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है। वह इस खास दिन को वह  अपना 68वां जन्मदिन काशी में मनाएंगे। 

 रिटर्न तोहफे के तौर पर वह कई नई परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही शहर में चल रहे कई प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी करेंगे। हर किसी की निगाह पीएम के इस बार के दौरे पर टिकी हुई है। बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने के बाद डीरेका में जिला प्रशासन प्रधानमंत्री को काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण, वाराणसी में बीते चार साल में हुए अब तक के बदलाव, प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों और शहर में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में प्रेजेंटेशन देगा।  फिर डीरेका के सिनेमाहॉल में मोदी बच्चों के साथ ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखेंगे। देर रात प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे से पहले तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं। बुधवार को बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पीएम के जन्मदिन पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। ये पीएम के आगमन को लेकर दिया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

अपने जन्मदिन के मौके पर काशी पहुंचवे पर वहकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही करीब पांच हजार स्कूली बच्चों के साथ अपने जीवन से जुड़ी फिल्म 'चलो जीते हैं' देखेंगे। खबर के अनुसार सुरक्षा कारणों से पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल में फिल्म दिखाई जा सकती है। साथ ही साथ काशी दौरे पर प्रधानमंत्री बनारस में एक बड़ी रैली करेंगे।(इमपुट भाषा) 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'