लाइव न्यूज़ :

लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने क्यों कहा- 'फांसी की खबरों का तेजी से प्रचार करो'

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 15, 2018 09:05 IST

मध्य प्रदेश औ राजस्‍थान में चुनाव होने हैं। पीएम मोदी ने इन राज्यों पर खास प्रकाश डालते हुए लाल किले के प्रचीर से ध्यान खींचा।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अगस्तः 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को लाल किले के प्राचीर से भारत की 125 करोड़ जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फांसी की खबरों को तेजी से प्रचारित करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा हम सब की यह जिम्मेदारी है कि फांसी की इन खबरों को हम सब को तेजी से प्रचारित करना चाहिए ताकि ऐसे मानसिकता के लोगों में भय आए। वह देश में हो रहे रेप की घटनाओं और उस पर अंकुश लगाने के बारे में बात कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान चौहान और राजस्‍थान की वसुंधरा राजे सरकार की ओर से कानून में किए बदलाव के चलते हाल ही में नाबालिगों से रेप पर दोषियों की सजा सुनाई गई है।

इसको बड़ी उपलब्धि बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों सरकारों ने मिसाल पेश किया है। उन्होंने कहा कि हमें इन फांसी की खबरों को बहुत तेजी से प्रचारित करना चाहिए।

असल में पीएम मोदी पर देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर चुप्पी साधने के आरोप हैं। विपक्ष लगातार उनको इस मामले पर घेरता है। हाल ही में दिए गए अपने साक्षात्कारों में उन्होंने इस मुद्दे पर बोला है। लेकिन उन्होंने पहली बार मध्य प्रदेश और राजस्‍थान का नाम लेकर यह बयान दिया।

उल्लेखनीय है कि हाल दिनों में मध्य प्रदेश और राजस्‍थान रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। दूसरी तरफ दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव भी नजदकी हैं। ऐसे में विपक्ष दोनों राज्य सरकारों को तेजी घर रही थी। इसी बीच राज्य सरकारों ने निर्णायक फैसले लिए। अब पीएम मोदी का ठप्पा लग गया है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम