लाइव न्यूज़ :

"अटकाना, लटकाना और भटकाने का युग गया" पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, अपनी सरकार के लिए कही यह बात

By आजाद खान | Updated: November 19, 2022 12:05 IST

अरुणाचल प्रदेश में पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप जानते हैं कि हम एक कार्य संस्कृति को लेकर सत्ता में आए हैं। ऐसे में जहां जिन परियोजनाओं का हमने शिलान्यास किया है, उनका उद्घाटन भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश में आज पीएम मोदी ने पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। यही नहीं उन्होंने ईटानगर में 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ भी की है।

ईटानगर:अरुणाचल प्रदेश में आज पीएम मोदी ने पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए 2019 में नींव रखी गई थी जिसे बनाने में 645 करोड़ रुपए की लागत लगी है। 

यही नहीं यहां पर ईटानगर में 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन को पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इस दौरान उन्होंने यहां संबोधन भी किया और उनकी सरकार द्वारा किए गए कामों को भी बताया है। 

क्या कहा पीएम मोदी ने

अरुणाचल प्रदेश में पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने उनकी सरकार द्वारा किए गए कामों की तारीफ की। इस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आप जानते हैं कि हम एक कार्य संस्कृति लेकर आए हैं, जहां जिन परियोजनाओं का हमने शिलान्यास किया है, उनका उद्घाटन करते हैं। अटकाना, लटकाना, भटकाना का युग चला गया है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "जब मैंने 2019 में इसका शिलान्यास किया, तब चुनाव होने वाले थे। राजनीतिक टिप्पणीकारों ने शोर मचाया कि हवाई अड्डा नहीं बनने जा रहा है और आज इसका उद्घाटन हो रहा है। कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है।" 

20 लाख लोगों को मिलेगा इस एयरपोर्ट से फायदा- अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास होलोंगी स्थित हवाई अड्डा पूर्वोत्तर राज्य का पहला हवाई अड्डा होगा। यह हवाई अड्डा इस सीमावर्ती राज्य को वाणिज्यिक उड़ानों के जरिये देश के अन्य शहरों के साथ तथा अरुणाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों को हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से जोड़ेगा। 

अधिकारियों का अनुमान है कि यह क्षेत्र के करीब 20 लाख लोगों को सेवाएं मुहैया कराएगा और संपर्क, व्यापार तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। हवाई अड्डे की आधारशिला मोदी ने फरवरी 2019 को रखी थी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेशAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण