लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधित स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 22, 2022 17:29 IST

देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गृह मंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शीर्ष अधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गृह मंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शीर्ष अधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोनोवायरस स्थिति की समीक्षा करने के एक दिन बाद यह बैठक हुई है। 

उन्होंने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने का आग्रह किया। इस बात पर जोर देते हुए कि कोविड -19 अभी खत्म नहीं हुआ है, उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार रहने और निगरानी को मजबूत करने के लिए कहा। यह बैठक पूरे चीन में कोविड-19 मामलों में भारी उछाल के बीच हुई है।

मंडाविया ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा था, "कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।" बता दें कि भारत ने BF.7 वैरिएंट के चार मामले सामने आये हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया