लाइव न्यूज़ :

क्या बंगाल भगवामय होने के लिए तैयार है, ये है मोदी-शाह का मेगाप्लान?

By विकास कुमार | Updated: February 2, 2019 18:32 IST

बीजेपी ने तेजी से बंगाल में अपने संगठन को खड़ा किया है. अमित शाह ने मिशन 23 तय किया है, जिसके तहत पहले अमित शाह और अब खुद पीएम मोदी ने मोर्चा संभाला है.

Open in App

अपने सरकार के अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद नरेन्द्र मोदी आज बंगाल की धरती पर पहुंचे हैं. पीएम मोदी की रैली में अप्रत्याशित भीड़ देखी गई. मोदी ने इसे लेकर विपक्ष पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि इस भीड़ को देखने के बाद पता चल रहा है कि आखिर क्यों उनके खिलाफ तमाम पार्टियां एकजुट हो रही हैं. पीएम ने इस रैली में चुन-चुन कर उन सभी मुद्दों पर निशाना साधा जिसकी चर्चा देश की राजनीति में आज आम हो गई है. उन्होंने कहा कि आज विपक्ष सीबीआई के इस्तेमाल की बात करती है, जबकि हक़ीकत है कि सबसे ज्यादा इस संस्था का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया गया. 

ममता बनर्जी पर सीधा निशाना 

नरेन्द्र मोदी इस रैली के दौरान बंगाल की जनता से भावुक अपील करते हुए दिखे. उन्होंने कहा कि जो नेता कल तक एक दूसरे से आंख नहीं मिलते थे वो आज मोदी को हटाने के लिए गले मिल रहे हैं. मोदी की इस रैली को लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल की जनता को अपने समर्थन में करने का एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है. बीजेपी को ऐसा लगता है कि इस बार प्रदेश की जनता ममता बनर्जी के शासन से उब चुकी है और वो नए विकल्प की तलाश कर रही है. बीजेपी ने तेजी से बंगाल में अपने संगठन को खड़ा किया है. अमित शाह ने मिशन 23 तय किया है, जिसके तहत पहले अमित शाह और अब खुद पीएम मोदी ने मोर्चा संभाला है. 

बंगाली अस्मिता का प्रवाह 

नरेन्द्र मोदी कई बार प्रणव दा के राजनीतिक व्यक्तित्व को बंगाल की राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ चुके हैं. बंगाल में ममता बनर्जी को चौतरफा घेरने के लिए चुनाव से 100 दिन पहले चुनावी सर्जरी की शुरुआत हो चुकी है. अमित शाह ने हाल ही में मालदा की रैली में नागरिकता संशोधन बिल का जिक्र किया था और कहा था कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों की सरकार है. 

अमित शाह का हिन्दू राष्ट्रवाद 

उन्होंने इसके साथ ही दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन का मुद्दा भी उठाया था और कहा था कि ममता राज में हिन्दुओं को अपना त्योहार भी नहीं मनाने दिया जा रहा है. नरेन्द्र मोदी बंगाली अस्मिता और अमित शाह हिन्दू राष्ट्रवाद को जगा रहे हैं जिसके जरिये बंगाल में 23 सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है. हिंदी हार्टलैंड में चुनावी हार के बाद बीजेपी की नजर अब बंगाल, ओडिशा,असम और दक्षिण के राज्यों पर है ताकि उत्तर भारत की राजनीतिक नुकसान को पूरा किया जा सके. 

भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी को इस बार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का विकल्प के रूप में दिखना होगा क्योंकि ममता के राजनीतिक दबदबे को बंगाल में उखाड़ना आसान काम नहीं होगा. लेकिन अमित शाह और बंगाल बीजेपी ने भी इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने भाजपा ज्वाइन किया है और बीजेपी भी कई बंगाली हस्तियों को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है. सौरव गांगुली को भी पार्टी से जोड़ने की बात चल रही है. 

ममता बनर्जी भी अपने खिलाफ बीजेपी के सियासी बजिगारियों को समझ चुकी हैं इसलिए उन्होंने हाल ही में कोलकाता में महागठबंधन समागम बुलाया था. लोकसभा चुनाव से पहले अपने पॉलिटिकल परसेप्शन को मजबूत करने का खेल चल रहा है जिसमें सभी पार्टियां अपने सारे संसाधन को दांव पर लगा रही हैं.  

 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?