लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने राज्यसभा में जमकर पढ़े एनसीपी-बीजेडी की तारीफ के कसीदे, जानिए क्या-क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 15:46 IST

पीएम मोदी ने कहा कि मैं एनसीपी और बीजेडी दोनों दलों की तारीफ करता हूं। इन दोनों दलों ने कभी वेल में नहीं जाने का फैसला किया था और वे इस पर कायम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी और बीजेडी को धन्यवाद देता हूं। अन्य पार्टियों को भी इस कदम से सीख लेनी चाहिए।

राज्यसभा के 250वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनिस्ट कांग्रेस पार्टी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं एनसीपी और बीजेडी दोनों दलों की तारीफ करता हूं। इन दोनों दलों ने कभी वेल में नहीं जाने का फैसला किया था और वे इस पर कायम हैं। ऐसी उच्च परंपरा बनाने वालों का कोई राजनीतिक नुकसान भी नहीं हुआ है। एनसीपी और बीजेडी को धन्यवाद देता हूं। अन्य पार्टियों को भी इस कदम से सीख लेनी चाहिए।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (18 नवंबर) से शुरू हो चुका है। इस सत्र के दौरान नागरिकता विधेयक पेश करने की सरकार की योजना, जम्मू-कश्मीर की स्थिति, आर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव होने की संभावना है। शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा।

राज्यसभा के 250वें सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन ने कई ऐतिहासिक पल देखे हैं। इसने इतिहास को देखा भी है, जरूरत पड़ने पर इतिहास का निर्माण भी किया है। इस सदन के कई महापुरुष सदस्य रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सभा के 250वें सत्र के दौरान मैं यहां उपस्थित सभी सांसदों को बधाई देता हूं। 250 सत्रों की ये जो यात्रा चली है, उसमें जिन-जिन सांसदों ने योगदान दिया है वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मैं उनका आदरपूर्वक स्मरण करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन का एक और लाभ भी है कि हर किसी के लिए चुनावी अखाड़ा पार करना बहुत सरल नहीं होता है, लेकिन देशहित में उनकी उपयोगिता कम नहीं होती है, उनका अनुभव, उनका सामर्थय मूल्यवान होता है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीजू जनता दल (बीजेडी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?