लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया खड़गे के 'रावण' वाले बयान का जिक्र, कहा- कांग्रेस ने कभी राम में विश्वास नहीं किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 1, 2022 15:17 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कलोल में एक रैली को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस में इस बात की होड़ है कि कौन मोदी को अधिक गाली दे सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'रावण' वाले बयान का जिक्र कियापीएम मोदी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के अंदर इस बात को लेकर होड़ चल रही है कि मोदी को कौन ज्यादा गाली दे सकता हैपीएम ने कहा कि अगर वे लोकतंत्र में विश्वास करते तो इस स्तर तक कभी नहीं जाते

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'रावण' वाले बयान का जिक्र किया और कहा कि पार्टी के अंदर इस बात को लेकर होड़ चल रही है कि मोदी को कौन ज्यादा गाली दे सकता है। कलोल पंचमहल में पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस में इस बात की होड़ है कि कौन मोदी के लिए ज्यादा अपशब्द कहे हमें उन्हें सबक सिखाना है और तरीका है 5 को (गुजरात चुनाव के दूसरे चरण) कमल को वोट देना।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर वे लोकतंत्र में विश्वास करते तो इस स्तर तक कभी नहीं जाते। वे एक परिवार में विश्वास करते हैं न कि लोकतंत्र में। वे इस एक परिवार को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और वह परिवार उनके लिए सब कुछ है, लोकतंत्र नहीं। मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि कांग्रेस मेरे बारे में बुरी बातें कह रही है। मैं हैरान हूं कि इतनी बुरी बातें कहने के बाद भी न तो कांग्रेस पार्टी को और न ही उसके नेताओं को कभी इसका पछतावा या दुख हुआ है। इस देश के पीएम मोदी के बारे में बुरा बोलना उन्हें अपना अधिकार लगता है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि कांग्रेस मेरे बारे में बुरी बातें कह रही है। मैं हैरान हूं कि इतनी बुरी बातें कहने के बाद भी न तो कांग्रेस पार्टी को और न ही उसके नेताओं को कभी इसका पछतावा या दुख हुआ है। इस देश के पीएम मोदी के बारे में बुरा बोलना उन्हें अपना अधिकार लगता है। मैं खड़गे जी का सम्मान करता हूं। वह वही कहेंगे जो उनसे कहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस को नहीं पता कि यह राम भक्तों का गुजरात है। "रामभक्तों" की इस भूमि पर उन्हें मोदी जी 100 माथे वाला रावण कहने के लिए कहा गया था।"

मंगलवार को गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि क्या पीएम मोदी के पास 100 सिर हैं क्योंकि वह सभी चुनावों का चेहरा हैं, चाहे वह निकाय चुनाव हो या विधानसभा चुनाव। उन्होंने कहा था, "पीएम मोदी हमेशा अपनी ही बात करते हैं। 'किसी को मत देखो, बस मोदी को देखो और वोट करो'। हमें आपको कितनी बार देखना है? निगम चुनाव, विधायक चुनाव और फिर एमपी चुनाव में हमें आपका चेहरा देखना है। क्या आपके पास रावण जैसे 100 चेहरे हैं? यह क्या है?"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBharatiya Janata Partyगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'