लाइव न्यूज़ :

केरल में शीर्ष ईसाई धर्मगुरुओं से मिले पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के सामने उठाया गया चर्च पर हो रहे हमलों का मुद्दा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 25, 2023 10:31 IST

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान चर्च के आठ शीर्ष पादरियों ने देश भर में ईसाई पूजा स्थलों पर बढ़ते हमलों के बारे में प्रधानमंत्री के सामने अपनी चिंता जाहिर की। बैठक के बाद चर्च प्रमुखों से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उन्होंने यह भी मांग की कि परिवर्तित ईसाईयों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने केरल में चर्च के नेताओं से मुलाकात कीईसाई धर्मगुरुओं ने चर्च पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठायाविधायिका में एंग्लो-इंडियन के लिए आरक्षण बहाल कराने की मांग भी की

तिरुवनन्तपुरम: केरल के दो दिवसीय दौरे पर गए पीएम मोदी ने सोमवार, 24 अप्रैल को विभिन्न चर्च के शीर्ष पादरियों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान चर्च के आठ शीर्ष पादरियों ने देश भर में ईसाई पूजा स्थलों पर बढ़ते हमलों के बारे में प्रधानमंत्री के सामने अपनी चिंता जाहिर की। विभिन्न चर्च के शीर्ष पादरियों ने चर्च पर हो रहे हमलो को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की।

बैठक के बाद चर्च प्रमुखों से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उन्होंने यह भी मांग की कि परिवर्तित ईसाईयों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा दिया जाए। केरल में  पीएम के साथ बैठक ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी राज्य में अल्पसंख्यकों, खासकर ईसाइयों पर नजर रखते हुए अपनी चुनावी रणनीति बना रही है। पिछले महीने नागालैंड, मेघालय सहित तीन पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन आने वाले समय में केरल में भी सरकार बनाएगी। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को ईसाईयों के वोट भी मिले थे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के जरिए भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केरल में प्रभावशाली अल्पसंख्यक समुदाय तक अपनी पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ईसाई धर्मगुरुओं ने प्रतिबंधों के कारण तटीय क्षेत्रों में मछुआरों के लिए घरों के निर्माण से संबंधित मुद्दे उठाए। चर्च के नेताओं ने यह भी मांग की कि विधायिका में एंग्लो-इंडियन के लिए आरक्षण बहाल किया जाए। उन्होंने राज्य में रबर किसानों की समस्याओं को भी उठाया। वेरापोली के आर्कबिशप जोसेफ कलाथिपरांबिल ने पीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

बैठक के बाद चर्च के नेताओं ने पीएम के साथ हुई बातचीत पर संतोष जताया। ईसाई धर्मगुरुओं ने बताया कि पीएम के सामने हमने ई मुद्दे उठाए और उन्होंने हमें धैर्यपूर्वक सुना। पीएम ने हमसे कहा कि वह हमारे अनुरोधों पर अनुकूल रूप से विचार करेंगे। चर्च के नेताओं ने केरल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आवंटित करने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरलचर्चभारतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप