लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से रूबरू हो सकते हैं पीएम मोदी: लोकसभा सचिवालय

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2022 19:24 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से लोकसभा सचिवालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर, बुधवार से शुरु हो रहा हैलोकसभा सचिवालय ने बताया कि पीएम मोदी संसद सत्र के पहले दिन कर सकते हैं मीडिया से बातचीतशीतकालीन सत्र में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेता रहेंगे नदारद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर, बुधवार से शुरु हो रहा है।

पीएम मोदी ने पिछले वर्ष भी किया था मीडिया को संबोधित

पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया था। उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। संसद में सवाल भी हो और शांति भी, लेकिन सदन और चेयर का सम्मान होना चाहिए।

शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेता रहेंगे नदारद

शीतकालीन सत्र में इस बार राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेता नदारद रहेंगे। इनमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हैं। दरअसल, विपक्षी दल के ये नेता नेता भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। यही वजह है कि वे इस शीतकालीन सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।  

महंगाई, बेरोजगारी, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग जैसे मुद्दे को लेकर घेरेगा विपक्ष

संसद के इस शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। जबकि सरकार की कोशिश इस सत्र में एक दर्शन से ज्यादा विधेयकों को पारित कराने की रहेगी।   

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब