लाइव न्यूज़ :

PM Modi Live Nandurbar Lok Sabha Election 2024: ‘नकली राकांपा और शिवसेना’ ने कांग्रेस में विलय करने का मन बनाया, पीएम मोदी ने पवार और ठाकरे पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2024 14:36 IST

PM Modi Live Nandurbar Maharashtra Lok Sabha Election 2024: हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर 4 जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है, तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबारामती के चुनाव के बाद वह इतने चिंतित हैं कि उन्होंने एक बयान दिया है।कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है। वह ‘हिंदू आस्था’ को खत्म करने की साजिश रच रही है।

PM Modi Live Nandurbar Maharashtra Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘नकली राकांपा और शिवसेना’ ने चार जून के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है लेकिन उन्हें इसके बजाय अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल जाना चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता, जो 40-50 साल से राजनीति कर रहे हैं। बारामती के चुनाव के बाद वह इतने चिंतित हैं कि उन्होंने एक बयान दिया है।

मैं मानता हूं कि काफी लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने यह बयान दिया होगा।’’ उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह इतने हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर चार जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि यह जो नकली राकांपा और नकली शिवसेना है, उन्होंने कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है। चार जून के बाद कांग्रेस में जाकर मरने के बजाय सीना तानकर हमारे अजीत दादा के साथ और शिंदे जी के साथ आओ, बड़े शान से सपने पूरे हो जाएंगे।’’ शरद पवार ने हाल ही में एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि अगले कुछ साल में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के और करीब आएंगे और उसमें विलय कर लेंगे। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ‘हिंदू आस्था’ को खत्म करने की साजिश रच रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ के गुरु ने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर और रामनवमी का त्योहार भारत की अवधारणा के खिलाफ है। मोदी को मुगल बादशाह औरंगजेब की तरह महाराष्ट्र में ‘दफनाने’ की शिवसेना नेता संजय राउत की कथित टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि नकली शिवसेना वाले उन्हें जिंदा दफनाने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नकली शिवसेना मुझे जिंदा दफनाना चाहती है। वे मुझे इस तरह गालियां देते हैं कि यह उनके पसंदीदा वोट बैंक को पसंद आए।’’ मोदी ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ प्रदान करना संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मोदी जीवित है, मैं दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने दूंगा।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'