लाइव न्यूज़ :

PM Modi USA Visit: अमेरिकी दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, यात्रा से पहले ट्वीट कर 'कांग्रेस' को कहा धन्यवाद

By आजाद खान | Updated: June 20, 2023 10:40 IST

मिस्र की यात्रा करने पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि ‘‘मैं एक करीबी और मित्र देश का पहला राजकीय दौरा करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं हमारी सभ्यतागत और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे मिस्र में ऊर्जावान भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा के लिए रवाना हो गए है। वे चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए यूएस गए हैं।इसके बाद वे यहां से मिस्र भी जाएंगे।

नई दिल्ली: पीएम मोदी अपने अमेरिकी यात्रा के लिए रवाना हो चुके है। वे चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए यूएस गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने उन्हें यहां आने का न्यौता दिया था जिसके लिए वह रवाना हो गए है। 

यात्रा पर जाने से पहले पीएम ने एक ट्वीट भी किया है और यूएस कांग्रेस के सदस्यों को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद भी दिया है। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है कि "कांग्रेस के सदस्यों, विचारक और अन्य लोग मेरी आगामी यूएस यात्रा को लेकर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं, उन्होंने कहा इस तरह का उत्साह भारत-अमेरिका के संबंधो की गहराई की तरफ इशारा करता है।"

अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी का यह है प्रोग्राम

पीएम मोदी अमेरिका पहुंचने के बाद उनका पहला दिन न्यूयॉर्क में बीतेगा। वे 21 जून को को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसके बाद वे वाशिंगटन डीसी जाएंगे जहां पर 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। 

इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाकात करेंगे और उनसे कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। 

पीएम मोदी अमेरिका से जाएंगे मिस्र

प्रधानमंत्री अपनी अमेरिका की यात्रा को पूरा करने के बाद मिस्र जाएंगे। यूएस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर वाशिंगटन डीसी से काहिरा की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक करीबी और मित्र देश का पहला राजकीय दौरा करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ 

पीएम मोदी ने आगे कहा है कि ‘‘मैं हमारी सभ्यतागत और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे मिस्र में ऊर्जावान भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा।’’

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए