लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह कर रहे हैं अनुष्ठान, केरल के रामास्वामी मंदिर में किया दर्शन

By अंजली चौहान | Updated: January 17, 2024 11:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले अपने 11 दिवसीय 'अनुष्ठान' के हिस्से के रूप में, बुधवार को केरल में भगवान राम से जुड़े तीसरे मंदिर का दौरा कर रहे हैं।

Open in App

कोच्चि: अयोध्या स्थित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिनों के अनुष्ठान की घोषणा की है जिसके तहत वह कड़े नियमों का पालन करेंगे। इसी कड़ी में पीएण मोदी आज केरल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जहां वह त्रिशूर जिले में दो महत्वपूर्ण मंदिरों का दौरा करेंगे।

उन्होंने पारंपरिक पोशाक 'मुंडू' और 'वेष्टि' (सफेद शॉल) पहनकर गुरुवयूर के प्रसिद्ध भगवान कृष्ण मंदिर में प्रार्थना करके अपने दिन की शुरुआत की। उन्होंने आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में ऐतिहासिक वीरभद्र मंदिर का दौरा किया, जिसका रामायण में जटायु प्रसंग के साथ बहुत महत्व है। उन्होंने आज त्रिशूर जिले के त्रिप्रयार श्री रामस्वामी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की पोशाक पहनी हुई है। 

आंध्र प्रदेश और केरल के मंदिरों का दौरा सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के विशाल 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से कुछ दिन पहले हो रहा है। पिछले हफ्ते पीएम नासिक में थे जहां उन्होंने कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

 

गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने 11 दिवसीय अनुष्ठान मना रहे हैं, एक आध्यात्मिक प्रयास जिसमें वह 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले, भगवान राम से जुड़े भारत भर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। 

अपने 'अनुष्ठान' के हिस्से के रूप में, पीएम मोदी शुक्रवार से सीमित उपवास - दिन में एक बार भोजन - पर हैं। 19 जनवरी से वह दिन में केवल फल खा सकते हैं। वह अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन उपवास करेंगे और फर्श पर एक लकड़ी के तख्ते पर कंबल बिछाकर सोएंगे। राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित प्रतिष्ठा समारोह में एक सप्ताह से भी कम समय बचा होने पर, पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि पूरा देश आजकल 'राममय' है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराम मंदिरकेरलराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"