लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण के उद्घाटन बाद बोले पीएम नरेंद्र मोदी- 'यह फिल्म नहीं यह तो ट्रेलर है'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 12, 2023 16:53 IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 1,386 किलोमीटर लंबा होगा। अभी इसके पहले खंड का उद्घाटन किया गया है जो 246 किलोमीटर लंबा है। इसके बनने के बाद दिल्ली से जयपुर का पांच घंटे का सफर महज साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। पूरा बनने के बाद दिल्ली से मुंबई तक का सफर का 24 घंटे से घटकर 12 घंटे का हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन कियादिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 1,386 किलोमीटर लंबा होगादिल्ली से मुंबई तक का सफर का 24 घंटे से घटकर 12 घंटे का हो जाएगा

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी, रविवार को राजस्थान के दौसा में  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने दौसा में एक जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि देश के बच्चे-बच्चे का यह सपना रहा है कि भारत दुनिया में किसी से कम नहीं है। हम इसी संकल्प के साथ आगे भी बढ़ रहे हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, "राजस्थान की धरती शूरवीरों की है। यहां का बच्चा-बच्चा मां भारती की रक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। यहां के बच्चे बच्चे का सपना रहा है कि भारत दुनिया में किसी से भी कम ना हो। विकसित भारत बनने के लिए भारत का तेज विकास जरूरी है इसके लिए आने जाने के साधनों का तेज होना जरूरी है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज देश और राजस्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है।2014 में जब हमारी सरकार आई थी तब प्रधानमंत्री से हमे देश के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की अनेक योजनाओं की प्रेरणा मिली। पहली योजना भारत माला दूसरी योजना सागर माला और तीसरी योजना पर्वत माला थी।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "बीते 9 वर्षों से केंद्र सरकार रोड, रेल, गरीबों के लिए घर, हर घर में जल, बिजली ऐसे हर इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च कर रही है। इस बार के बजट में भी गांव, गरीब की सुविधाएं बढ़ाने के लिए सबसे अधिक बल इंफ्रास्ट्रक्चर पर  दिया गया है। दशकों तक राजस्थान को कुछ लोगों ने बीमारू राज्य कहकर के चिढ़ाया है। लेकिन भाजपा राजस्थान को विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार बना रही है।"

बता दें कि  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 1,386 किलोमीटर लंबा होगा। अभी इसके पहले खंड का उद्घाटन किया गया है जो 246 किलोमीटर लंबा है। इसके बनने के बाद दिल्ली से जयपुर का पांच घंटे का सफर महज साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। पूरा बनने के बाद दिल्ली से मुंबई तक का सफर का 24 घंटे से घटकर 12 घंटे का हो जाएगा। 1,386 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे को 98,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के छह राज्यों से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे पर रास्ते के किनारे पेट्रोल पंप, मोटल, विश्राम क्षेत्र, रेस्तरां और दुकानें होंगी। इन वे साइड सुविधाओं में चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में संपर्क बढ़ाने और लोगों को निकालने के लिए हेलीपैड भी इस एक्सप्रेस-वे पर होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थाननितिन गडकरीएक्सप्रेस वेजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम