लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:43 IST

Open in App

ऋषिकेश, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में एक कार्यक्रम में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स कोष के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि इसी के साथ, देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं।

इसने कहा कि अब तक देश भर में कुल 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स निधि के तहत वित्त पोषित किया गया है। साथ ही कहा कि इनमें से 1,100 से अधिक संयंत्र प्रति दिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए शुरू किया गया है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद थे और उन्होंने देश भर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस