लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Thane: अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे?, पीएम मोदी ने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2024 17:48 IST

PM Modi in Maharashtra 2024: ठाणे से बाबा साहेब ठाकरे का खास लगाव था। ये स्व. आनंद दिघे जी का भी शहर है। इस शहर ने देश को आनंदी बाई जोशी जैसी देश की पहली महिला डॉक्टर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देविकासकार्यों के जरिए इन महान विभूतियों के संकल्प को भी पूरा कर रहे हैं। विकासकार्यों के लिए महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई देता हूं।सरकार का हर निर्णय, हर संकल्प, हर सपना 'विकसित भारत' के लिए समर्पित है।

PM Modi in Maharashtra 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर किया हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। केंद्र सरकार ने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया है।

ये केवल मराठी और महाराष्ट्र का सम्मान नहीं है, बल्कि ये उस परंपरा का सम्मान है, जिसने इस देश को ज्ञान, दर्शन, अध्यात्म और साहित्य की समृद्ध संस्कृति दी है। मैं इसके लिए देश और दुनिया में मराठी बोलने वालों को बधाई देता हूं। मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को ‘‘शहरी नक्सलियों का एक गैंग’’ चला रहा है।

आज एक तरफ महायुति सरकार है, जो महाराष्ट्र के विकास को ही अपना लक्ष्य मानती है। दूसरी ओर कांग्रेस और महाअघाड़ी वाले लोग हैं, उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो विकास के काम को ठप्प कर देते हैं। कांग्रेस, भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता!

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इस पार्टी के ‘‘खतरनाक एजेंडे’’ को विफल करने के लिए एकजुट होने की अपील की। मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्हें (कांग्रेस को) लगता है कि यदि हम सभी एकजुट हो जाएंगे तो देश को विभाजित करने का उनका एजेंडा नाकाम हो जाएगा।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखने वाले लोगों के साथ कितनी करीब खड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल में, दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गए। कांग्रेस के एक नेता पर इसका सरगना होने का संदेह है। कांग्रेस युवाओं को नशे की ओर धकेलकर उससे मिलने वाले पैसे से चुनाव लड़ना चाहती है।’’

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश शासन की तरह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता।’’ मोदी ने कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि भारत पर एक ही परिवार का शासन होना चाहिए। इसलिए, उन्होंने (कांग्रेस ने) बंजारा समुदाय के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया रखा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीThane Policeएकनाथ शिंदेअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों