लाइव न्यूज़ :

जब रामजन्मभूमि पर हाईकोर्ट का फैसला आया, कुछ बयानबाजों ने बेतुके बयान दिए थेः 'मन की बात' में पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2019 11:46 IST

राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पीएम मोदी का बयान। कहा- जब रामजन्मभूमि पर हाईकोर्ट का फैसला आया, कुछ बयानबाजों ने बेतुके बयान दिए थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले बयान दिया है। रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब सितम्बर 2010 में जब राम जन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। जरा उन दिनों को याद कीजिये। भांति-भांति के कितने लोग मैदान में आ गये थे। पीएम मोदी ने कहा कि कैसे-कैसे इंटरेस्ट ग्रुप्स उस परिस्थितियों का अपने-अपने तरीके से फ़ायदा उठाने के लिए खेल रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे वो दिन बराबर याद है। जब भी उस दिन को याद करता हूं मन को खुशी होती है। न्यायपालिका की गरिमा को बहुत ही गौरवपूर्ण रूप से सम्मान दिया और कहीं पर भी गर्माहट का, तनाव का माहौल नहीं बनने दिया। एकता का स्वर, देश को, कितनी बड़ी ताकत देता है उसका यह उदाहरण है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'एक तरफ़ दो हफ़्ते तक गर्माहट के लिए सब कुछ हुआ था, लेकिन, जब राम जन्मभूमि पर फैसला आया तब सरकार ने, राजनैतिक दलों ने, सामाजिक संगठनों ने, सिविल सोसाइटी ने, सभी सम्प्रदायों के प्रतिनिधियों ने, साधु-संतों ने बहुत ही संतुलित और संयमित बयान दिए।'

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जाता है । यह दिन, हमें, अपने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की हर कीमत पर रक्षा करने का सन्देश देता है। 31 अक्टूबर को, हर बार की तरह #RunForUnity का आयोजन भी किया जा रहा है।

टॅग्स :मन की बातराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं