लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Kolkata: बेलूर मठ में रुके पीएम, आज विवेकानंद जयंती पर करेंगे युवाओं को संबोधित, वीडियो में देखें पीएम की संतों से मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 09:26 IST

बेलूर मठ में पीएम मोदी ने रात्री विश्राम किया। खबरों की मानें तो सुबह चार बजे की आरती में भी पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, वह आज यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारी संख्या में मौजूद नौजवानों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 जनवरी) को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।इंदिरा गांधी समेत देश के कई पूर्व प्रधानमंत्री बेलूर मठ का दौरा कर चुके हैं।

देश के प्रधानमंत्री अपने दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम मोदी का शनिवार रात को राजभवन में रूकना तय हुआ था, लेकिन वो यहां नहीं रूक कर बेलूर मठ पहुंच गए। उन्होंने रात्री विश्राम यहीं किया। खबरों की मानें तो सुबह चार बजे की आरती में भी पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, वह आज यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारी संख्या में मौजूद नौजवानों को संबोधित करेंगे।

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 जनवरी) को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने हावड़ा ब्रिज के लाइट ऐंड साउंड शो का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ लाइट ऐंड साउंड शो कार्यक्रम में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुईं।

 

बता दें कि यह परियोजना कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ जश्न का हिस्सा है। यह नया शो पर्यटकों और मेट्रो शहर के लोगों के लिए एक आकर्षण बनने की उम्मीद है।

हावड़ा पुल को अंग्रेजों ने बनाया था और इसे 1943 में जनता के लिए खोला गया था। इस पुल ने उस पीपे के पुल का स्थान लिया था जो कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता था। केपीटी ने 2018 में इस पुल के 75 वर्ष मनाये थे जिसे ‘गेटवे आफ कोलकाता’ के तौर पर जाना जाता है। पुल को 1965 में रवींद्र सेतु नाम दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के शीघ्र बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन की ओर से सीएए के खिलाफ आयोजित धरने में हिस्सा लिया।

ममता बनर्जी ने सीएए के खिलाफ पार्टी के धरना में कहा कि सीएए सिर्फ कागज पर ही रहेगा, यह कभी लागू नहीं होगा, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो