लाइव न्यूज़ :

"हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में सफर करना चाहिए...ऐसा संभव होता मैं देख रहा हूं", कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

By भाषा | Updated: February 27, 2023 15:17 IST

आपको बता दें कि यह पीएम मोदी का इस साल कर्नाटक का पांचवां दौरा है, जहां मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने आज शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज का सफर करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में भारत में और विमान की मांग में इजाफा होने वाला है।

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ते विमानन उद्योग पर प्रकाश डालते हुए सोमवार को कहा, "हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में यात्रा करनी चाहिए और मैं ऐसा संभव होते देख रहा हूं।" आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा में कहा कि आने वाले दिनों में भारत को हजारों विमान चाहिए होंगे। 

उनके अनुसार, जल्द ही भारत में बने (मेड-इन-इंडिया) यात्री विमान उपलब्ध होंगे। मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'एअर इंडिया’ 2014 से पहले अकसर नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहती थी और कांग्रेस शासन के दौरान उसे घोटालों के लिए पहचाना जाता था।' 

येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन पर हवाई अड्डे का हुआ उद्घाटन

गौरतलब है कि हवाई अड्डे का उद्घाटन कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता एवं चार बार मुख्यमंत्री रहे बी. एस. येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि येदियुरप्पा शिवमोगा जिले से आते हैं। शिवमोगा जनसभा में लोगों से येदियुरप्पा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मोबाइल की ‘फ्लैश लाइट’ चालू करने को कहा है। 

450 करोड़ की लागत से बनाया गया नया हवाई अड्डा 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने ‘डबल इंजन’ सरकार को बार-बार मौका देने का मन बना लिया है। यह मोदी का इस साल राज्य का पांचवां दौरा है, जहां मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे से शिवमोगा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से संपर्क एवं पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कुल मिलाकर यहां 3,600 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा भी मौजूद रहे है। 

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील