लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Jorhat Assam: 'लोग एक-एक घर के लिए तरसते थे', हमारी सरकार में असम में 18 लाख परिवारों को पक्का घर मिला

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 14:02 IST

PM Modi live in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को असम दौरे पर थे। यहां उन्होंने 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने इस दौरान वीर लसित बोरफुकन की विशाल और भव्य प्रतिमा के अनावरण भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने असम में 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कियापीएम ने कहा कि असम में साढ़े 5 लाख परिवारों को पक्के मकान मिले हमारी सरकार 1-1 दिन में साढ़े 5 लाख घर दे रही है

PM Modi live in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को असम दौरे पर थे। यहां उन्होंने 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने इस दौरान वीर लसित बोरफुकन की विशाल और भव्य प्रतिमा के अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि लसित बोरफुकन असम के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक हैं।

इसके बाद पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान विपक्ष और परिवारवाद पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज असम के गरीब लोगों का पक्का घर पाने का सपना पूरा हो रहा है। आज असम के मेरे साढ़े 5 लाख परिवारों का अपनें पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय लोग एक-एक घर के लिए तरसते थे।

हमारी सरकार में असम में 18 लाख परिवारों को पक्का घर मिल चुका है। इन घरों में बिजली, शौचालाय, पानी का कनेक्शन की सुविधा साथ में दी गई है। हमारी सरकार 1-1 दिन में साढ़े 5 लाख घर दे रही है। मुझे खुशी है कि पीएम आवास योजना के तहत दिए गए ज्यादातर घर महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। अब घर की मालकिन मेरी माताएं-बहनें बनी हैं।

उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क की विशालता, उसकी प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने और जानने का अवसर भी मिला। काजीरंगा अपनी तरह का अनूठा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व है। इसकी जैव विविधता, इसका पारिस्थितिकी तंत्र, हर किसी को आकर्षित करता है। काज़ीरंगा को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है। विश्व में जितने सिंगल हॉर्न वाले राइनो हैं, उनमें से 70 प्रतिशत हमारे काज़ीरंगा में ही रहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण में टाइगर, पैंथर, हाथी और बेअर को देखने का अनुभव भी अलग है।

उन्होंने कहा कि आज मुझे असम के लोगों के लिए 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला है। इसमें स्वास्थ्य आवास और पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इनसे असम में विकास की गति और तेज होगी। पीएम ने कहा कि विरासत भी-विकास भी, हमारी डबल इंजन सरकार का यही मंत्र रहा है।

विरासत के संरक्षण के साथ ही असम की डबल इंजन सरकार यहां के विकास के लिए भी उतनी ही तेजी से काम कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में असम ने अभूतपूर्व तेज गति दिखाई है।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माHimanta Biswaनरेंद्र मोदीNarendra ModiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई