लाइव न्यूज़ :

आज हमारे पास लोकतंत्र, जनसंख्या और विविधता है: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2023 08:43 IST

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मंगलवार को कहा कि आज हमारे पास लोकतंत्र, जनसंख्या और विविधता है और यह त्रिवेणी भारत के हर सपने को साकार करने का सामर्थ्य रखती है।

Open in App
ठळक मुद्दे77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं।पीएम मोदी ने देशवासियों को बार-बार 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया।

नई दिल्ली: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मंगलवार को कहा कि आज हमारे पास लोकतंत्र, जनसंख्या और विविधता है और यह त्रिवेणी भारत के हर सपने को साकार करने का सामर्थ्य रखती है। इसके अलावा पीएम मोदी ने देशवासियों को बार-बार 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी और उनसे पहले के प्रधानमंत्री भी अब तक लाल किले से जनता को आम तौर पर 'मेरे प्रिय देशवासियों' कह कर संबोधित करते रहे हैं। इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कई बार 'मेरे प्यारे परिवारजनों' और 'मेरे प्रिय परिवारजनों' कहा। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, "इतना बड़ा देश, 140 करोड़ मेरे भाई-बहन, मेरे परिवारजन...आज आजादी का पर्व मना रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं देश के कोटि-कोटि जनों को, देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, भारत का सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को इस महान पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।" साथ ही, पीएम ने कहा, "जब आपने एक मजबूत सरकार 'फार्म' (गठित) की तो मोदी ने 'रिफॉर्म' (सुधार) किया, नौकरशाही ने 'परफॉर्म' (अच्छा काम) किया तथा जनता जुड़ गई तो 'ट्रांसफार्म' (बदलाव) हुआ।"

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप