लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Churu: 'हताशा, निराशा मोदी के पास भटक नहीं सकते', पीएम ने कहा, 'मैंने तय किया हालात बदलने ही होंगे'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 12:41 IST

PM Modi In Churu: पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर होता है। आज यह जज्बा मैं अपने सामने देख रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने चूरू में सभा को संबोधित किया पीएम ने कहा हताशा और निराशा उनके आस पास भटक नहीं सकती कांग्रेस के शासनकाल पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi In Churu: पीएम मोदी शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर थे। उन्होंने यहां चूरू में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर होता है। आज यह जज्बा मैं अपने सामने देख रहा हूं। गर्मी ने भी हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। कुदरत साथ देती है तो इशारा करती है हवा का रुख किस तरफ है। राजस्थान का किसान, मेरे राजस्थान का नौजवान, आप सब माताएं, बहने कितनी बड़ी संख्या, दूर दूर से हमें अपना आशीर्वाद देने आए हैं। पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

और आज चूरू ने बता दिया है 4 जून 400 पार। दिल्ली से नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने आया है। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प होने के लिए आगे बढ़ रहा है। राजस्थान की इसमें बड़ी भूमिका है। राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। मोदी ने 10 साल में जो कार्य किए हैं, विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे काम कर रहा है।

दुनिया को पता नहीं है भारत किस मिट्टी का है। हम जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके मानते हैं। आपने देश को बदलते देखा है। 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हाल में थे। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों के चलते अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझ रहे थे।

करोड़ों लोगों के सर पर छत नहीं थे, पीने के लिए पानी नहीं था, गांव अंधेरे में डूबे थे। लाखों करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। आप लोगों ने मान लिया था, देश का कुछ नहीं हो सकता था। हर कोई निराशा में डूबा हुआ था। 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा करने का मौका दिया। हताशा, निराशा मोदी के पास भी नहीं भटक सकते, मैंने तय किया हालात बदलने ही होंगे।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान उपचुनावRajasthan Congressराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?