लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Bengal: टीएमसी का अर्थ ‘तू, मैं और करप्शन’, पीएम मोदी ने सीएम ममता पर किया हमला, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का पर्याय, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2024 13:19 IST

PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल हमारे देश के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है। पूरब में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं को प्रवेश हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास की गाड़ी को रफ्तार देने के लिए बिजली बहुत बड़ी जरूरत होती है।दशकों से बंद पड़े खाद कारखानों को पुनर्जीवित कर रही है मोदी सरकार।धरती भगवान श्रीकृष्ण भक्ति के परम प्रचारक चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है।

PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि टीएमसी का अर्थ है-‘‘तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार)।’’ नादिया जिले के कृष्णानगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते मोदी ने भाजपा की राज्य इकाई के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने यहां ‘विजय संकल्प सभा’ में उनके समर्थकों की भीड़ से कहा, ‘‘आप सब को इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्र देखकर मुझे यह कहने का आत्मविश्वास मिल रहा है कि ‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार, 400 पार’।’’ मोदी ने कहा, ‘‘टीएमसी अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का पर्याय है।

पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से निराश हैं।’’ उन्होंने संदेशखालि की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की ‘‘परेशान माताओं और बहनों’’ का समर्थन करने के बजाय राज्य सरकार ने आरोपियों का पक्ष लिया। संदेशखालि में महिलाओं ने कुछ तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘माताएं-बहनें न्याय की गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने ‘मां माटी मानुष’ के नाम पर वोट लिए लेकिन अब पश्चिम बंगाल में माताएं-बहनें रो रही हैं। राज्य में हालात ऐसे हैं कि यहां अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी का अर्थ है- ‘तू, मैं और करप्शन’।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी