लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Barmer: 'देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है', इंडी गठबंधन पर बरसे मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 15:23 IST

PM Modi In Barmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को राजस्थान में थे। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण का पुनीत पावन काम होता है, कांग्रेस उसका भी बहिष्कार करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस रामनवमी की शोभायात्रा पर राजस्थान में पत्थरबाजी करने वाले दंगाइयों को संरक्षण देती हैलेकिन भारत विभाजन का विरोध करने वाले हमारे दलित और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने वाले सीएए का ये विरोध करते हैंकांग्रेस हर उस काम का विरोध करती है, जो देशहित में होता है

PM Modi In Barmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को राजस्थान में थे। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण का पुनीत पावन काम होता है, कांग्रेस उसका भी बहिष्कार करती है। कांग्रेस रामनवमी की शोभायात्रा पर राजस्थान में पत्थरबाजी करने वाले दंगाइयों को संरक्षण देती है। देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है। लेकिन भारत विभाजन का विरोध करने वाले हमारे दलित और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने वाले सीएए का ये विरोध करते हैं।

कांग्रेस हर उस काम का विरोध करती है, जो देशहित में होता है। कांग्रेस हर उस ताकत के साथ खड़ी हो जाती है, जो देशविरोधी होती है। जिस भारत मां के लिए हम अपने जीवन की परवाह नहीं करते, ये कांग्रेस पार्टी उसे सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा मानती है। इसलिए, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान आकर कहते हैं कि मोदी ने कश्मीर से 370 हटाया तो राजस्थान से उसका क्या वास्ता। राजस्थान की राष्ट्रभक्ति पर ऐसा सवाल। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तो बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है। अब इंडी अलायंस में शामिल एक और दल ने देश के खिलाफ बहुत खतरनाक ऐलान किया है।

जिस पोखरण की धरती ने भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न किया, अब इंडी अलायंस का कहना है कि हम भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देंगे। भारत जैसा देश, जिसके दो-दो पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो, उस भारत के परमाणु हथियार इंडी अलायंस नष्ट करना चाहता है। ये कैसा गठबंधन है, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। ये मोदी ही है, जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया। पीएम ने आगे कहा कि जब भी चुनाव आता है, संविधान के नाम पर झूठ बोलना इंडी अलायंस के सभी दलों का फैशन बन गया है। कांग्रेस ने जिन लोगों को दशकों तक नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है।

टॅग्स :राजस्थानRajasthan Congressराजस्‍थान चुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?