लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया : राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2023 19:29 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं आपसे झूठे वादे नहीं करूंगा। मैं जो कहता हूं, वह करता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने शनिवार को वादा किया कि वह राज्य में किसानों का कर्ज माफ करेंगेकांग्रेस सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी पर "15 लाख रुपये" देने का वादा को लेकर कटाक्ष कियाकहा, पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को वादा किया कि वह राज्य में किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके "झूठे वादों" के लिए कटाक्ष करते हुए यह टिप्पणी की। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "वे (भाजपा) किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते, वे केवल अडानी का कर्ज माफ कर सकते हैं। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और हमने ऐसा किया। मैं एक बार फिर यह वादा कर रहा हूं कि हम फिर से छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ करेंगे।''

गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं आपसे झूठे वादे नहीं करूंगा। मैं जो कहता हूं, वह करता हूं।" भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पार्टी किसानों का पैसा अडाणी समूह को देती है और दावा किया कि वह ''दो-तीन उद्योगपतियों'' के फायदे के लिए काम करती है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "यदि आप किसी भी सरकार को देखें, तो राज्य या देश के सबसे अमीर लोगों को लाभ पहुंचाने या देश या राज्य के सबसे गरीब लोगों की मदद करने के तरीके हैं। जहां हमारी सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों की मदद करती है, वहीं भाजपा सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन अंत में अडानी की मदद करते हैं।'' 

छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने के अलावा, गांधी ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया। उन्होंने कहा, "हम आपके लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं, जिसे हम 'केजी टू पीजी' कहते हैं। केजी (किंडरगार्टन) से पीजी (पोस्ट-ग्रेजुएशन) तक छात्रों के लिए सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्हें एक पैसा भुगतान नहीं करना होगा।" 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी