लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर देश के युवाओं को पीएम मोदी देंगें बड़ा सौगात, रोजगार मेला के शुभारंभ पर 75 हजार कैंडिडेट्स को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

By भाषा | Updated: October 20, 2022 16:43 IST

आपको बता दें कि जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस आदि शामिल हैं। पीएमओ ने कहा कि इन नियुक्तियों को मंत्रालयों व विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली पर पीएम मोदी युवाओ को बड़ा तोहफा देने वाले है। वे इस मौके पर रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान को रोजगार मेले का नाम दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री 75,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी है। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे। 

पीएम मोदी ने इसी साल जून में 10 लाख पदों को भरने को कहा था

पीएमओ ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने इसी साल जून महीने में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। 

भारत सरकार के 38 विभागों और मंत्रालयों में समूह से मिलेगी नियुक्तियां

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश के मुताबिक सभी मंत्रालय व विभाग स्वीकृत पदों के बरक्स मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे हैं। जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनमें देश भर के युवा शामिल हैं। ये भारत सरकार के 38 विभागों और मंत्रालयों में समूह ए (राजपत्रित), समूह बी (गैर-राजपत्रित) और समूह सी में नियुक्त किए जाएंगे। 

इनके अलावा जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस आदि शामिल हैं। पीएमओ ने कहा कि इन नियुक्तियों को मंत्रालयों व विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में किया जा रहा है। 

रेलवे भर्ती बोर्ड के अलावा अन्य एजेंसियां भी शामिल है

आपको बता दें कि इन एजेंसियों में संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड शामिल है। पीएमओ ने बताया कि तेज गति से नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है। 

टॅग्स :भारतनौकरीसरकारी नौकरीनरेंद्र मोदीदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो