लाइव न्यूज़ :

PM Modi लोकसभा टीवी में करते है नौकरी- 8 साल की बच्ची का जवाब सुनकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए प्रधानमंत्री

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 09:04 IST

पीएम मोदी से मिलने के बाद बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, "आज का दिन अविस्मरणीय है, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, परम आदरणीय नरेंद्र मोदी से आज सपरिवार मिलने का सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद और जनता की नि:स्वार्थ सेवा का मंत्र प्राप्त हुआ।"

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलने आए थे। पीएम मोदी ने सांसद की बेटे से मुलाकात कर पूछा कि मैं कौन हू तो लड़की ने उन्हें पहचान लिया। लड़की और पीएम के बीच बातचीत हुई और बाद में उन्होंने उसे चॉकलेट भी दिया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूछने पर की वह कौन है, एक आठ साल की छोटी बच्ची ने जवाब दिया आप मोदी जी हैं। दरअसल, बुधवार को संसद भवन में मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार के साथ संसद आए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी बेटी से भी मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बच्ची से उनके बारे में पूछा तो बच्ची ने कहा कि वह उन्हें जानती है। इसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत हुई और पीएम मोदी ने उस बच्ची को बाद में चॉकलेट भी दिया था।

पीएम मोदी ने की आठ साल की बच्ची से बातचीत

बुधवार को जब बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया पीएम मोदी से मिलने गए थे तो उनके साथ उनका पूरा परिवार भी था। सांसद की आठ साल की बेटी से भी पीएम मोदी ने मुलाकात किया और उससे बात करने की कोशिश की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जब बच्ची से पूछा की वे कौन है, तो इस पर बच्ची ने कहा कि वह जानता है आप मोदी जी है। 

बातचीत में बच्ची ने यह भी कहा कि वे उन्हें टीवी पर देखती है और वे आप लोकसभा टीवी में नौकरी करते हैं। बच्ची की यह बात सुनकर खुद पीएम मोदी भी हंसने लगे और उनके साथ वहां मौजूद और लोग भी हंसने लगे। 

इसके बाद पीएम मोदी ने बच्ची को खाली हाथ वापस नहीं आने दिया और उसे कुछ चॉकलेट भी दिए। इस घटना की कुछ तस्वीरें बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने ट्विटर हैंडर से शेयर भी किया है। 

बेटी से पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सांसद ने साझा की

बेटी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, "आज का दिन अविस्मरणीय है, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, परम आदरणीय नरेंद्र मोदी से आज सपरिवार मिलने का सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद और जनता की नि:स्वार्थ सेवा का मंत्र प्राप्त हुआ।"

सांसद ने आगे लिखा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे कर्मठ,ईमानदार,नि:स्वार्थ,त्यागी व देश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्रीं नरेंद्र मोदी जी के सानिध्य में मुझे भी जनता की सेवा का अवसर मिला है। आज मेरी दोनों बालिकाएं  छोटी बालिका अहाना और  बड़ी बालिका प्रियांशी आदरणीय प्रधानमंत्री जी से प्रत्यक्ष मिल कर और उनका स्नेह पाकर बहुत आनंदित और अभीभूत है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीNew Delhiउज्जैनलोकसभा संसद बिलUjjainLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों