लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने जनता से किया विशेष आग्रह, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2023 15:04 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के 80वें जन्मदिन के मौके पर कहा कि कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा का आज जन्मदिन है। मैं उनकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अपना 80वीं जन्मदिन मनायापीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, मैं उनकी (येदियुरप्पा) लंबी उम्र की दुआ करता हूंसभा में उपस्थित जनता से जन्मदिन के अवसर पर मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन करने के लिए कहा

शिवमोग्गा (कर्नाटक): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री ने जनता से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने (ऑन करने) का आग्रह किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा का आज जन्मदिन है। मैं उनकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं। उन्होंने अपना जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। पिछले हफ्ते कर्नाटक विधानसभा में उनका भाषण सार्वजनिक जीवन में सभी के लिए एक प्रेरणा था। 

कर्नाटक में शिवमोग्गा एक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के बाद भी व्यक्ति को विनम्र और जमीन से जुड़े रहना चाहिए। बीएस येदियुरप्पा के जीवन के साथ-साथ विधानसभा में उनके भाषण ने हमेशा मुझे और अन्य लोगों को प्रेरित किया है, जो सार्वजनिक जीवन में हैं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

आपको बता दें कि बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। 80 वर्षीय भाजपा नेता ने बीते शुक्रवार को राज्य विधानसभा में अपने अंतिम भाषण में सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। उन्होंने अपने विदाई भाषण में कहा, 'मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन आखिरी सांस तक बीजेपी को जिताने के लिए काम करूंगा। मेरा एकमात्र मकसद बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है और मुझे यकीन है कि ऐसा होगा।'

बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेता हैं और कर्नाटक में इस समुदाय की आबादी 17 फीसदी है। विधानसभा के पटल पर अपना अंतिम भाषण देते हुए, येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी और विश्वास व्यक्त किया था कि सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आएगी। बीजेपी की कर्नाटक इकाई के लिंगायत चेहरे माने जाने वाले येदियुरप्पा दक्षिणी राज्य के इतिहास में एकमात्र नेता हैं जो चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप