लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे PM मोदी, जवानों के बीच राजौरी में मनाई दिवाली

By भाषा | Updated: October 27, 2019 20:10 IST

एक जवान ने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने हमारे लिए दिवाली के जश्न को यादगार बना दिया।’’ उन्होंने कहा कि मोदी का दौरा हैरान करने वाला था और ‘हम उनसे मुलाकात के बाद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर के किसी सीमावर्ती जिले में पहुंचे। सेना के जवानों ने कहा कि वे बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिवाली मनाने के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने कहा कि वे बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष अधिकार वाले प्रावधान हटाए जाने के बाद मोदी पहली बार राज्य के किसी सीमावर्ती जिले में पहुंचे।

उन्होंने बी जी ब्रिगेड मुख्यालय पर जवानों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री से मुलाकात और बातचीत के बाद खुश नजर आ रहे ज्यादातर जवानों ने इस बारे में बातचीत से इनकार किया, हालांकि कुछ सैनिकों ने वहां से जाते-जाते संवाददाताओं से बातचीत की।

एक जवान ने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने हमारे लिए दिवाली के जश्न को यादगार बना दिया।’’ उन्होंने कहा कि मोदी का दौरा हैरान करने वाला था और ‘हम उनसे मुलाकात के बाद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।’’

जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए एक जवान ने कहा कि मोदी का यह कदम उन सैनिकों का हौसला बढ़ाने वाला था जो देश को सुरक्षित रखने के लिए सीमा की सुरक्षा में 24 घंटे डंटे रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बहुत अच्छे हैं और सीमा की सुरक्षा में हमारी भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार हमारे साथ खड़ी है और राष्ट्र की सेवा में हमारे योगदान की स्वीकार्यता के लिए हर संभव प्रयास होगा।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं