लाइव न्यूज़ :

'जनता कर्फ्यू' में सभी के योगदान की PM मोदी ने की सराहना, कहा-हमारे संयम और संकल्प से कोरोना वायरस हारेगा

By भाषा | Updated: March 22, 2020 13:05 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ‘‘संयम और संकल्प’’ का आह्वान करते हुए देशवासियों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करने को कहा था। उन्होंने टीवी पर प्रसारित करीब 30 मिनट के संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने 'जनता कर्फ्यू’ में भागीदारी के लिये प्रोत्साहित करने वालों के प्रति आभार प्रकट किया PM मोदी ने कहा कि लोगों की सतर्कता एवं सावधानी से लाखों लोगों को मदद मिल सकती है।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ में भागीदारी के लिये प्रोत्साहित करने वालों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है और लोगों की सतर्कता एवं सावधानी से लाखों लोगों को मदद मिल सकती है।

मोदी ने ट्विटर पर गीतकार प्रसून जोशी, गायिका मालिनी अवस्थी, लोक गायक प्रीतम भरतवाण, आर्थिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ मोहनदास पई सहित कुछ लोगों को टैग किया और उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू’ में परिवार के साथ अच्छा समय बितायें, टेलीविजन और कुछ अच्छा भोजन लें। आप सभी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मूल्यवान सैनिक हैं। आपके सतर्क और सावधान रहने से लाखों लोगों के जीवन को मदद मिल सकती है।’ मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लोक गायिका मालिनी अवस्थी को टैग करके लिखा, ‘‘ जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है। लोक गायिका मालिनी अवस्थी जी अपने अंदाज में लोगों को प्रेरित कर रही हैं।’’ इससे पहले अपने ट्वीट में मालिनी अवस्थी ने गीत गाकर जनता कर्फ्यू में शामिल होने और कोरोना को फैलने से रोकने का आह्वान किया।

मालिनी अवस्थी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ डरना नही, मुस्कुराना है, मिलकर इसे अब हराना है। जनता कर्फ्यू के दिन घर में सुनिए और सुरक्षित रहिए।’’ गीतकार प्रसून जोशी, अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गणमान्य लोग कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में रविवार को घर में रहने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू जारी है। लोगों का समर्थन जोरदार है।’’ मोहनदास पई के संदेश को टैग करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘ यह समय सामाजिक दूरी बनाने का है। डिजिटल भुगतान इस दिशा में आपको मदद करेगा । हम सुनें कि दिग्गज लोग किस तरह डिजिटल भुगतान अपनाने को कह रहे हैं।’’ इससे पहले मोहनदास पई ने अपने ट्वीट में डिजिटल भुगतान पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षित रहें, सुरक्षित भुगतान करें ।

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि जनता कर्फ्यू को लेकर लोक गायक प्रीतम भरतवाण जी ने एक अनोखा और बेहद सुरीला संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ लोक गायक प्रीतम भरतवाण के गीत का वीडियो भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने क्रिकेट कोच माइक हेसन के ट्वीट पर कहा कि आप इस लिंक को देख रहे हैं। ऐसा लगता है कि लोग कोविड-19 को खत्म करने के लिये साथ आ गए हैं। उन्होंने एक व्यक्ति मनीष शुक्ला के क्नॉट प्लेस के वीडियो संबंधी ट्वीट पर कहा कि भारत के लोगों ने साथ आने का फैसला किया है। हम सभी कोविड-19 से मिलकर लड़ेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ‘‘संयम और संकल्प’’ का आह्वान करते हुए देशवासियों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करने को कहा था। उन्होंने टीवी पर प्रसारित करीब 30 मिनट के संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि दुनिया ने इतना गंभीर संकट पहले कभी नहीं देखा। भाषा दीपक प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजनता कर्फ्यू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम