केरल बाढ़ः PM मोदी ने 500 करोड़ देने का किया ऐलान, चार राज्य सरकारों ने भी दिए 10-10 करोड़

By भारती द्विवेदी | Published: August 18, 2018 03:00 PM2018-08-18T15:00:07+5:302018-08-19T13:32:03+5:30

हवाई सर्वेक्षण के बाद PM मोदी ने 500 करोड़ देने का किया ऐलान है। ये राशि गृह मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपये की देने की घोषणा से अलग है।

Pm modi announces relief fund of 500 crores 4 states to give 10 crore each in kerala floods | केरल बाढ़ः PM मोदी ने 500 करोड़ देने का किया ऐलान, चार राज्य सरकारों ने भी दिए 10-10 करोड़

केरल बाढ़ः PM मोदी ने 500 करोड़ देने का किया ऐलान, चार राज्य सरकारों ने भी दिए 10-10 करोड़

नई दिल्ली, 18 अगस्त: केरल में आई भीषण बाढ़ से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। लगभग पूरा केरल पानी में डूबा हुआ है। कहा जा रहा है कि 100 साल के इतिहास की ये सबसे भयानक और बड़ी बाढ़ हैं। ऐसे में हर राज्य की सरकार अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से 10 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। 


बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सहायता राशि देने का ऐलान किया है। नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।


वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही केरल की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की तत्काल मदद भेजने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल पहुंचे थे।उन्होंने शनिवार सुबह अधिकारियों के साथ बाढ़ से उत्पन्न आपदा की समीक्षा बैठक की। इसके बाद आईएनएस गरुण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया है। बैठक के बाद पीएम ने मुआवजा राशि और वित्तीय मदद की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है- 'प्रधानमंत्री ने बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया है।खराब मौसम के कारण हमारा हेलीकॉप्टर कुछ स्थानों पर नहीं जा सका। पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपये और सभी संभावित सहायता की घोषणा की है। हमें उन्हें धन्यवाद दिया है। साथ ही और अधिक हेलीकॉप्टरों और नौकाओं की मांग की है।'


दूसरी तरफ केरल की भयावह हालात और नुकसान को देखते हुए कांग्रेस पार्टी सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रही है।


 

बता दें कि केरल में मानसूनी बारिश और बाढ़ के भीषण तबाही मची हुई है। बीते आठ अगस्त से अब तक केरल में जल प्रलय ने 385 लोगों की मौत हो गई है। केरल के 14 जिलों में से 12 में रेड अलर्ट जारी किया गया है। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में शरण लिए हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की समस्या देखी गई, तो पेट्रोल पंपों में ईंधन नहीं है। जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो रखा है।बाढ़ के कारण खूबसूरत राज्य को गहरा धक्का लगा है और पर्यटन उद्योग बहुत प्रभावित हुआ है। हजारों एकड़ खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है। 

English summary :
Floods in Kerala have created a horrific moment in the state. Most of Kerala is submerged in water due to flood. Every state government is coming forward to help the flood victims of Kerala. Bihar's Chief Minister Nitish Kumar has also announced for the help of Rs 10 crore from Chief Minister Relief Fund Kerala flood victims.


Web Title: Pm modi announces relief fund of 500 crores 4 states to give 10 crore each in kerala floods

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे